फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने रंगोली के जरिए दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। जीवन निर्माण एजुकेशन सोसायटी की ओर से संचालित डा. जैक्सवीन नेशनल स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का चित्रण किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में प्राथमिक, जूनियर व सीनियर वर्ग में छात्र-छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से स्वच्छ भारत, बेटी-बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पेड़ लगाओ-पृथ्वी बचाओ अभियान, दीपोत्सव, नारी सम्मान का संदेश दिया गया। प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में कक्षा पांच ने प्रथम, प्री प्राथमिक ने द्वितीय, जूनियर वर्ग में कक्षा सात प्रथम, कक्षा छह द्वितीय, सीनियर वर्ग में कक्षा दस प्रथम, कक्षा 11 ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्राचार्य सुनीता देवी ने कहा कि रंगोली जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को जहां अपनी रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। विद्यालय के संस्थापक एलएस राणा, उप प्राचार्य आरके गोस्वामी, अरविंद नेगी, नागेंद्र नेगी, जितेंद्र नेगी, प्रदीप बिष्ट, चंद्रशेखर नौटियाल, विनोद गैरोला, दीपक रावत, संध्या सेमवाल, अनीता नौटियाल समेत विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिका आदि इस मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें