फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल से ही करियर के प्रति गंभीर हो छात्र-छात्राएं: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। न्यू संकल्प एकेडमी के पहले वार्षिकोत्सव समारोह में छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने हाईस्कूल से ही छात्र-छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान किया। कहा, कि शिक्षा, विज्ञान, खेल, इंजीनियरिंग, मेडिकल, अंतरिक्ष आदि क्षेत्रों में युवा करियर बना सकते हैं।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित वार्षिकोत्सव में छात्रों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों से खूब तालियां भी बटोरी। इस दौरान डीएम ने बच्चों से शिक्षा के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों में भी प्रतिभाग करने को कहा। उन्होंने छात्र-छात्राओं से करियर से जुड़े सवाल भी पीछे। इस अवसर पर कोचिंग ले रहे युवाओं ने अपने अनुभव भी साझा किए। इससे पूर्व समारोह में एकेडमी के संचालक लक्ष्मण रावत और अंकित रावत ने डीएम का माल्यार्पण किया। मौके पर गौरव पुरोहित, पंकज गोस्वामी, सूरज, सुमन, अनीता, दीपा, मोहन, कैलाश, विपिन, रश्मि, शकुंतला, चंद्रकला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें