फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारपुरी ने ओढ़ी सफेद चांदी की चादर, दो फीट बर्फ जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में दो फीट से अधिक नई बर्फ जम गई है। शनिवार दोपहर से शुरू हुई बर्फबारी रविवार तड़के चार बजे तक जारी रही, जिससे पूरी केदारपुरी ने बर्फ से ढक गई है। हालांकि रविवार सुबह धूप खिल गई थी।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर बाद से शुरू हुई बर्फबारी रात्रि 10 बजे तक तेज होती रही। इसके बाद कुछ देर रुकने के बाद पुन: 1.30 बजे रात्रि से रविवार तड़के चार बजे तक होती रही। धाम में तापमान 4 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। निम के प्रभारी कैप्टन सोबन सिंह बिष्ट और पुलिस चौकी प्रभारी बिपिन चंद्र पाठक ने बताया कि केदारनाथ मंदिर व केदारपुरी में दो फीट से अधिक बर्फ जम चुकी है। इधर, धाम में तैनात उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि बर्फ के बाद से पुनर्निर्माण कार्य प्रभावित हुए हैं, लेकिन बर्फ को साफ कर तेजी से निर्माण कार्य पुन: शुरू किए जाएंगे। इधर, मद्महेश्वर, तुंगनाथ, चोपता में भी डेढ़ से दो फीट बर्फ जमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें