फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटू व किसान सभा 1 जनवरी को करेंगी प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) की बैठक में बाल विकास विभाग में भ्रष्टाचार खत्म करने, भोजन माताओं को दिवाली का बोनस देने समेत अन्य मंगों पर सीटू के बैनर तले किसान सभा, मजदूर संगठन व अन्य संगठन पहली जनवरी को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में हुई बैठक सीटू के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई। सीटू के प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम पुरी ने कहा कि बाल विकास विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में सीटू व किसान सभा 63 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रही है। लेकिन अब तक इस ओर ध्यान नहीं दिया। सीटू के जिला महामंत्री वीरेंद्र गोस्वामी ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने जिले में कार्यरत भोजन माताओं को इस वर्ष दिवाली का बोनस नहीं दिया है। इन सभी मांगों को लेकर 1 जनवरी को सीटू व भोजन माता यूनियन व अन्य संगठन जिला मुख्यालय में रैली निकालेंगे। इस मौके पर सरोजनी देवी, प्रताप सिंह, गजपाल सिंह, सोनी देवी, पूर्णी देवी, गजेंद्र भंडारी, मगना देवी समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें