फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में गैरसैंण राजधानी के लिए आंदोलन हुआ तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। गैरसैंण स्थायी राजधानी बनाने के लिए जिले में आंदोलन तेज हो गया है। रविवार को जिला मुख्यालय में सैकड़ों लोगों ने गैरसैंण को राजधानी बनाने के लिए जनगीत यात्रा के साथ जूलस-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गैरसैंण स्थायी राजधानी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले रविवार को गैरसैंण को राजधानी घोषित करने की मांग को लेकर ढोल-नगाड़ों के साथ जनगीत यात्रा निकाली गई। इसके बाद बस अड्डे पर हुई सभा की अध्यक्षता करते हुए राज्य आंदोलनकारी इंद्रेश मैखुरी ने कहा कि हमारे लिए गैरसैंण राजधानी का मतलब सिर्फ राजधानी नहीं है। यह रोजगार, सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य का सवाल है। हमारे संसाधनों पर हमारा अधिकार हो, यह इसकी भी लड़ाई है। राज्य का आंदोलन इन्हीं सवालों को लेकर शुरू हुआ था और आज भी हमें बुनियादी सुविधाओं के संघर्ष करना है। राजधानी निर्माण संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष मोहित डिमरी ने कहा कि गैरसैंण राजधानी का आंदोलन धीरे-धीरे प्रदेश भर में फैल रहा है। जगह-जगह लोग बड़ी संख्या में आंदोलन के साथ जुड़ रहे है। कहा कि हम गैरसैंण स्थायी राजधानी चाहते हैं। इस मौके पर केपी ढौंडियाल, राय सिंह बिष्ट, सत्यपाल नेगी, श्रीनगर के छात्रसंघ उपाध्यक्ष अजय पुंडीर, शैलेंद्र गोस्वामी, प्यार सिंह नेगी, रमेश बेंजवाल, दीपक बेंजवाल, अशोक चौधरी, योगंबर सिंह नेगी, लक्ष्मण सिंह नेगी, जोत सिंह बिष्ट, कुलदीप, हिमांशु, संदीप भट्टकोटी आदि मौजूद थे।

कार्यकारिणी का हुआ गठन
गैरसैंण स्थायी राजधानी संघर्ष मोर्चा की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से मोहित डिमरी अध्यक्ष एवं पुरुषोत्तम चंद्रवाल को महासचिव नियुक्त किए गए। कांता प्रसाद ढौंडियाल कोषाध्यक्ष और प्यार सिंह नेगी को सह सचिव का दायित्व सौंपा गया। साथ ही रमेश बेंजवाल और लक्ष्मण सिंह नेगी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें