ऊखीमठ। शिक्षाविद् व पूर्व प्रधानाचार्य स्व. जानकी प्रसाद शर्मा स्मृति छात्रवृत्ति समारोह में इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 21 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर 29 शिक्षक भी सम्मानित किए गए।
जीआईसी ऊखीमठ परिसर में आयोजित समारोह का उद्घाटन विधायक आशा नौटियाल ने किया। कहा कि स्व. शर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय कार्य किया है, उन्हें शिक्षा जगत में याद रखा जाएगा। वर्ष 2017 की इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में मेरिट सूची में शामिल नीलम को 2100 रुपये व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। जबकि नीतू को 1500 और प्रीति को 1100 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की। स्व. जानकी प्रसाद शर्मा के पुत्र पीयूष शर्मा व गौरव शर्मा ने बताया कि विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को प्रत्येक वर्ष यह छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके अलावा 29 शिक्षकों व सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी पुरस्कार दिया गया। सामाजिक कार्यकर्ता रमेश नौटियाल और दिनेश तिवारी ने भी एक-एक अनुशासित छात्र-छात्रा को 11 सौ रुपये प्रदान किए। गिरीश करासी के संचालन में हुए समारोह में बीईओ रविकुार, डीपी किमोठी, बीडी खाली, हर्षजमलोकी, घनानंद मैठाणी, प्रेम सिंह पुष्पवाण, प्रधानाचार्य रघुवीर पुष्पवाण, कुशाल सिंह नेगी आदि थे। ब्यूरो