फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में बीमार मिले 190 घोड़े और खच्चर

विज्ञापन
विज्ञापन
पशुपालन विभाग की टीम ने गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर सघन चेकिंग करते हुए 190 बीमार घोड़े-खच्चरों को रोक लिया। इस दौरान पशुपालकों को कड़ी हिदायत भी दी गई। साथ ही 24 घोड़ा-खच्चर संचालकों का चालान किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को डा. राजीव कुमार गोयल, डा. दीपमणि गुप्ता और डा. अमित सिंह के नेतृत्व में चिकित्सकीय दल ने गौरीकुंड से केदारनाथ के बीच अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग की। इस दौरान केदारनाथ जाने वाले 190 घोड़ा-खच्चर शारीरिक रूप से फीट नहीं पाए गए। सभी जानवरों को उपचार के लिए गौरीकुंड भेज दिया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. आशीष रावत ने बताया कि बिना 24 संचालकों के पास लाइसेंस और पहचानपत्र नहीं मिला। इस पर इन सभी का चालान किया गया। केदारनाथ यात्रा में अभी तक 110 घोड़ा-खच्चरों की मौत हो चुकी है। जबकि विभाग 1950 जानवरों का इलाज करा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें