फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश में जलभरकर घंडियाल देवता का किया अभिषेख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तिलवाड़ा। जखोली विकासखंड के ग्राम पंचायत कुरछोला में चल रहे नौ दिवसीय हरिवंश महापुराण कथा वाचन व घंडियाल देवता के आठवें दिन जल कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान 51 कलशों में जल भरकर घंडियाल देवता का जलाभिषेक किया गया।
विज्ञापन

सिलगढ़ पट्टी के तल्ला कुरछोला में चल रहे अनुष्ठान में मंगलवार को ग्रामीणों द्वारा जल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने मल्ला कुरछोला गांव के प्राकृतिक जल स्रोत पर पहुंच कर पूजा अर्चना की। इसके पश्चात 51 कलशों में प्राकृतिक स्रोत का जल भरकर यात्रा की शुरूआत की गई। जल कलश यात्रा मल्ला कुरछोला होते हुए घंडियाल देवता मंदिर पहुंची। जहां कलशों में लाए गए जल घंडियाल देवता को अवतरित किया गया। इस दौरान घंडियाल देवता की डोली ने नृत्य किया। भूमियाल देवताओं ने पश्वा पर अवतरित होकर ग्रामीणों को आशीर्वाद किया। तत्पश्चात कथा का श्रवण कराते हुए कथा वाचक पंडित दीपक ममगांई ने भक्तों के हरिवंश पुराणा के आध्यात्म व महत्ता के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि जो भक्त भगवान भक्ति करता है, भगवान सदैव ही उसके साथ रहते है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल, समिति के अध्यक्ष दीपक राव, प्रधान गीता रावत, ओम प्रकाश बहुगुणा, बलवीर सिंह धीरवाण, सौकार सिंह, बलवीर सिंह रावत समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें