फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरसैंण स्थायी राजधानी के लिए एकजुट होने लगे जनता व जनप्रतिधि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ऊखीमठ। गैरसैंण को उत्तराखंड की स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर हुई बैठक में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार से त्वरित निर्णय लेने को कहा। इस मौके पर स्थायी राजधानी गैरसैंण संघर्ष समिति की तहसील स्तरीय कार्यकारिणी का गठन करते हुए प्रकाश रावत को अध्यक्ष चुना गया। जिला स्तरीय समिति का विस्तार कर रमेश बेंजवाल और भूपेंद्र सिंह नेगी को महामंत्री चुना गया। इस दौरान बाजार में रैली भी निकाली गई।
विज्ञापन

हरीश गुर्साइं की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वप्रथम उत्तराखंड आंदोलन में शहीद अशोक कैशिव सहित अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। निर्णय लिया गया कि स्थायी राजधानी की मांग को लेकर ग्राम पंचायत और न्याय पंचायत स्तर पर कमेटियां गठित करते हुए आंदोलन तेज किया जाएगा। बैठक में राकेश नेगी सचिव, नरोत्तम सिंह कोषाध्यक्ष, यशवंत सिंह सह सचिव, विनोद नौटियाल और दीपक राणा को मीडिया प्रभारी, मदन भट्ट, जगदीश लाल, शिव सिंह, बलवंत रावत, राजपाल पंवार, नवदीप आदि को सदस्य मनोनीत किया गया। लक्ष्मण सिंह नेगी के संचालन में हुई बैठक में केपी ढौडियाल, मोहित डिमरी, एपी मलासी, पीएस नेगी, सुनीत चौधरी, प्रदीप सेमवाल, राय सिंह और कर्मवीर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें