फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: बीकेटीसी का 18 सदस्यीय दल केदारनाथ रवाना

Fri, 18 Apr 2025 05:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
शुक्रवार केा बीकेटीसी का 18 सदस्यीय दल ऊखीमठ से केदारनाथ के लिए हुआ रवाना। बीकेटीसी
विज्ञापन
ऊखीमठ। आगामी 2 मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा के लिए श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का 18 सदस्यीय दल धाम के लिए रवाना हो गया। यह दल कपाटोद्घाटन तक धाम में सभी जरूरी तैयारियां पूरी करेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर से बीकेटीसी के सीईओ विजय प्रसाद थपलियाल ने प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली के नेतृत्व में 18 सदस्यीय दल को धाम के लिए रवाना किया। यह दल केदारनाथ मंदिर के बाहरी परिसर में जरूरी मरम्मत कार्य, बिजली, पानी की सप्लाई, रंग-रोगन, दर्शन पंक्ति और रेन शेल्टर का सुधारीकरण करेगा। मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश गौड़ ने बताया कि दल में प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली, वैद्य लोकेंद्र रुवाड़ी, भंडार प्रभारी उमेश शुक्ला, अवर अभियंता विपिन कुमार, विद्युत कर्मी जगमोहन पंवार, सुपरवाइजर किशोर कन्हैया समेत कई लोग शामिल हैं। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी/प्रभारी केदारनाथ मंदिर यदुवीर पुष्पवान, पुजारी शिवशंकर लिंग, पुजारी बागेश लिंग, कुलदीप धर्म्वाण आदि मौजूद रहे। संवाद


हिमखंड जोन में बर्फ काटकर रास्ता कर रहे तैयार
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा के लिए गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग को दुरुस्त किया जा रहा है। हिमखंड जोन में बर्फ काटकर रास्ते की चौड़ाई चार फीट से अधिक की जा रही है जिससे यात्री सकुशल आवाजाही कर सकें।
विज्ञापन

लोनिवि के 150 से अधिक मजदूर केदारनाथ पैदल मार्ग को तैयार करने में जुटे हैं। गौरीकुंड से केदारनाथ तक बेंच लगाने के साथ ही नए रेन शेल्टर के रंग-रोगन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इन दिनों रामबाड़ा से छानी कैंप के बीच रास्ते पर काम हो रहा है। इसके अलावा टीएफटी चट्टी, भैरव गदेरा, कुबेर गदेरा, हाथी गदेरा सहित अन्य हिमखंड जोन पर रास्ते की चौड़ाई चार फीट से अधिक करने के लिए बर्फ को काटा जा रहा है जिससे यात्रियों के साथ ही घोड़ा-खच्चरों का संचालन आसानी से हो सके। दूसरी तरफ केदारनाथ में बर्फ तेजी से पिघल रही है, जिससे यात्रा तैयारियां आसानी से हो सकेंगी। वहीं लोनिवि के अधिशासी अभियंता विनय झिक्वांण ने बताया कि पैदल मार्ग पर छिटपुट कार्य प्राथमिकता के साथ पूरे किए जा रहे हैं। आगामी 25 अप्रैल तक सभी काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें