तिलवाड़ा। जखोली ब्लॉक के सिलगढ़ पट्टी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय जैली का नवनियुक्त खंड शिक्षाधिकारी तनुजा देवराड़ी ने निरीक्षण किया और छात्र-छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने अभिभावकों से शिक्षा की बेहतरी के लिए अपने बच्चों की पढ़ाई में नियमित सहयोग की अपील की।
उन्होंने स्कूल की शिक्षण और शिक्षणेत्तर गतिविधियों पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि स्कूल स्तर पर शिक्षक के साथ अभिभावकों को भी अहम भूमिका निभानी होगी। कहा कि उनकी प्राथमिकता सभी विद्यालयों में पठन-पाठन व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ ही विभागीय स्तर पर लंबित समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करना होगा। प्रधानाध्यापक माधव सिंह नेगी ने बीईओ को विद्यालय की वार्षिक पत्रिका शिशुलोक भी भेंट की। इस मौके पर सहायक शिक्षक विजय सिंह मैखली, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगीता राणा सहित अन्य अभिभावक मौजूद थे। संवाद