रुद्रप्रयाग। 12 फरवरी को गढ़वाल आयुक्त के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को लेकर डीएम मंगेश घिल्डियाल ने अधिकारियों की बैठक ली और जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित भेषज, जिला पंचायत और पीआरडी सहित अन्य विभागीय अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश भी दिए। साथ ही अवकाश पर चल रहे अधिकारियों को सोमवार तक मुख्यालय लौटने को कहा।
डीएम ने जिला अर्थ एवं संख्या कार्यालय की ओर से विभागों द्वारा जिला/राज्य/केंद्र योजनाओं की मासिक प्रगति रिपोर्ट का एक साथ संयोजन नहीं करने पर रोष जताया। उन्होंने हरहाल में एक दिन में रिपोर्ट देने और निर्माणदायी संस्थाओं को योजना की स्वीकृत की जानकारी बजट सहित देने को कहा। इस मौके पर सीडीओ एनएस रावत, सीएमओ डा. एसके झा, डीडीओ एएस गुंज्याल आदि मौजूद थे।