फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहित्यकारों के बारे में नई पीढ़ी को जानकारी देना जरूरी : प्रो. पुरोहित

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। चंद्र कुंवर बर्त्वाल स्मृति एवं वैद्य सच्चिदानंद रतूड़ी स्मृति समारोह में जनपद के दिवंगत साहित्यकारों को याद किया गया। इस दौरान आठ साहित्यकारों को मरणोपरांत सच्चिदानंद रतूड़ी स्मृति पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

साहित्यिक संस्था कलश एवं नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त सहयोग से आयोजित समारोह का गढ़वाल विवि के लोक संस्कृति एवं निस्पादन केंद्र के पूर्व निदेशक प्रो. डीआर पुरोहित ने शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इन साहित्यकारों व समाजसेवियों के बारे में नई पीढ़ी को अवगत कराना हम सबकी जिम्मेदारी हैं। समारोह में आयोजन समिति द्वारा दिवंगत ठाकुर धन सिंह बर्त्वाल मालगुजार, रामी-बौराणी गीत के रचियता बलदेव प्रसाद शर्मा दीन, सतेश्वर प्रसाद आजाद, चंद्र बल्लभ प्रियंवद, सुरेशानंद वशिष्ठ, दामोदर दत्त सेमवाल, डॉ. हरीश गैरोला, केएस पंवार को मरणोपरांत सच्चिदानंद रतूड़ी स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मान दिवंगतों के परिजनों ने ग्रहण किया। इस अवसर पर जीजीआईसी व जीजीआईसी के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जबकि विद्या मंदिर बेलणी, अनूप नेगी मेमोरियल और हाईस्कूल हटेडीखाल के पूजा, माधुरी, सुमन, छात्र प्रियंक, चंद्र कुंवर, राहुल बिष्ट, मानव, प्रतिभा कप्रवाण, प्रियंका नेगी, विकास और अखिलेश ने कविता पाठ किया। समारोह में जखोली ब्लाक के बांगर क्षेत्र के सोबन सिंह नेगी के कविता संग्रह जागा उत्तराखंड़ियों का लोकार्पण भी किया गया। ओम प्रकाश सेमवाल के संचालन में नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक योगेश धस्माना, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष राकेश नौटियाल, प्रो. वीएन खाली, डा. अमित रतूड़ी, चंद्र शेखर बेंजवाल, गंभीर सिंह बत्र्वाल, केएन डिमरी, केशव डोभाल, हेमंत चौकियाल, जगदंबा चमोला, एपी खाली, सरिता देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें