फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन एवं खोज बचाव प्रशिक्षण का हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित आपदा प्रबंधन खोज-बचाव एवं प्राथमिक सहायता आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया है। 25 दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का तीन चरणों में आयोजन किया गया। इसमें पुलिस होमगार्ड तथा पीआरडी के 157 जवानों को आपदा से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के बिरला धर्मशाला में आयोजित समारोह में डीएम मंगेश घिल्डियाल ने कार्यक्रम के सफल संचालन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में यह प्रशिक्षण त्वरित प्रतिवादन में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षुओं के लिए समय-समय पर रिफ्रेशर कार्यक्रम चलाने के लिए भी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को निर्देशित किया। समारोह में प्रशिक्षुओं ने कार्यक्रम की अवधि बढ़ाने के सुझाव रखे। 10 से 25 दिसंबर तक चले इस प्रशिक्षण में 102 पुलिसकर्मी, 27 होमगार्ड्स और 28 पीआरडी जवानों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान डीएम ने सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उक्त प्रशिक्षण जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, निम व एसडीआरएफ के सहायोग से दिया गया। समापन के मौके पर अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल, प्रभारी अधिकारी डिप्टी कलक्टर देवानंद, एसडीएम सदर मुक्ता मिश्र, निरीक्षक एसडीआरएफ कुंदन आर्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन किशन रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें