फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टरों की टीम पहुंची जखोली के त्यूंखर गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जखोली के त्यूंखर गांव पहुंचकर बुखार से पीड़ित 200 मरीजों की जांच कर जरूरी परामर्श के साथ दवा वितरित की। इस दौरान टीम ने अन्य परीक्षण भी किए। रिपोर्ट के बाद मरीजों की पुन: जांच होगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सरोज नैथानी के निर्देश पर गांव पहुंचे डा. आशुतोष व पैरा मेडिकल स्टाफ ने प्रत्येक परिवार में मौजूद लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान मरीजों के वायरल, खांसी, सिरदर्द, यूरिन की जांच कर उपचार किया गया। चिकित्सकीय दल ने जीआईसी त्यूंखर में भी कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच कर दवा दी। डा. आशुतोष ने बताया कि गांव में वायरल का प्रकोप है। उन्होंने मरीजों को ताजा भोजन और पानी उबालकर पीने की सलाह दी है। चिकित्सकीय दल में सीएचसी जखोली के फार्मेसिस्ट शशि भूषण गौड भी थे। इस मौके पर ग्राम प्रधान विक्रम लाल व सामाजिक कार्यकर्ता रामरतन पंवार ने चिकित्सकीय दल का सहयोग किया। त्यूंखर गांव में पिछले लंबे समय से बुखार का प्रकोप बना हुआ है, जिस कारण छह दिन पूर्व एक बालिका की मौत हो गई थी। जबकि कई अन्य अस्पतालों में भर्ती है। 03 अक्तूबर के अंक में अमर उजाला ने कई गांवों के लोग वायरल की चपेट में, खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी ने चिकित्सकीय टीम को गांव भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें