फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंगवाल गांव में 17 ग्रामीण संक्रमित, मिनी कंटेनमंट जोन घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली ब्लॉक के बड़मा पट्टी के डंगवालगांव में 17 ग्रामीण कोरोना संक्रमित मिले हैं। प्रशासन से गांव को मिनी कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। यहां ग्रामीणों की घर व गांव से बाहर आवाजाही पर रोक लगा दी है। साथ ही संयुक्त निगरानी समिति को नियमित रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुछ दिन पूर्व क्षेत्र में की गई सैंपलिंग के तहत गांव में भी रैंडम सैंपलिंग की थी। शुक्रवार शाम को रिपोर्ट में गांव के 17 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। रिपोर्ट के आधार पर उप जिलाधिकारी परमानंद राम के आदेश पर राजस्व पुलिस ने गांव को मिनी कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। उन्होंने प्रधान को ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करने, मास्क व सैनिटाइजन का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया है। सीएमओ डा. बीके शुक्ला ने बताया कि डंगवाल गांव में सभी संक्रमितों की जांच कर उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। साथ ही उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें