फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 मई को केदारनाथ में प्रवास कर सकते पीएम मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 18 मई को प्रस्तावित केदारनाथ भ्रमण को लेकर एसपीजी की 30 सदस्यीय टीम धाम पहुंच गई है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भी केदारनाथ में डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को एसपीजी की टीम ने केदारनाथ मंदिर सहित केदारपुरी के अधिकांश स्थानों की रेकी कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा करते हुए जरूरी विषयों पर भी चर्चा की। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने केदारनाथ में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की और सभी जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इधर, बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 मई को केदारनाथ यात्रा के दौरान अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत धाम में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों की जानकारी लेने के साथ ही आस्था पथ, आदिगुरु शंकराचार्य के समाधि स्थल निर्माण का स्थलीय जायजा लेंगे। पुलिस प्रशासन केदारपुरी से लेकर पैदल पड़ावों पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने में जुटा है। जिलाधिकारी घिल्डियाल व पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि अभी तक प्रधानमंत्री के केदारनाथ आने का कार्यक्रम लिखित में नहीं मिला है। हां, यह जरूर है कि एसपीजी की टीम धाम में जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा ले रही है। इसी के आधार पर प्रशासन और पुलिस द्वारा भी अपनी तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें