रुद्रप्रयाग। विधायक भरत सिंह चौधरी व मनोज रावत सहित डीएम मंगेश घिल्डियाल और पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने जनपदवासियों के होली की बधाई दी। उन्होंने लोगों से शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाने की अपील की है।
बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं व नगरवासियों के साथ होली मनाते हुए रुद्रप्रयाग विस के विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि हम सभी को इस पर्व पर आपसी भाईचार बढ़ाना चाहिए। कहा कि होली का त्योहार देश को एक सूत्र में बांधता है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, महामंत्री अजय सेमवाल, लक्ष्मी प्रसाद डिमरी, सुरेंद्र रावत, लक्ष्मण कप्रवाण, अरुण कप्रवाण, प्रवीन सिंधवाल आदि थे। उधर, जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने जिलेवासियों को होली की बधाई देते हुए पारंपरिक रीति-रीवाजों के संरक्षण का आह्वान किया। वहीं, पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने लोगों से शांति, सुरक्षा के साथ होली मनाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय सहित सभी स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।