फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्यूंखर गांव की अनाथ बच्चियों की मदद को आगे आए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जखोली ब्लाक के त्यूंखर गांव में अनाथ हो चुकी अबोध बालिकाएं निशा व बिशु की मदद के लिए लोग आगे आने लगे हैं। जखोली के उप जिलाधिकारी सहित मयाली पुलिस चौकी प्रभारी जहांगीर अली ने गांव पहुंचकर दोनों बेटियों को कपड़े दिए, जबकि समूण संस्था ने बच्चियों के लिए एक माह का राशन और अन्य जरूरी सामग्री के लिए संबंधित दुकानदार को धनराशि दे दी है।
विज्ञापन

रविवार को एसआई अली अन्य जवानों के साथ त्यूंखर गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि वे समय-समय पर बेटियों के लिए िजरूरी सामग्री देते रहेंगे। इधर, सामाजिक संस्था समौण द्वारा बच्चियों के लिए राशन मुहैया कराया गया है। इधर, उप जिलाधिकारी देवमूर्ति यादव ने भी गणतंत्र दिवस पर गांव पहुंचकर बच्चियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने जरूरी सामग्री भी दी। बताया कि बच्चियों को अभी उनके मौसी-मौसा देख रहे हैं, लेकिन आगे संरक्षण व लालन-पालन को लेकर बाल संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। अमर उजाला ने 24 जनवरी के अंक में पेज दो पर बसु और निशा का नहीं कोई पालनहार, खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए बीते दो दिनों में प्रशासन, पुलिस और सामाजिक संगठनों के लोगों ने गांव पहुंचकर बच्चियों की कुशलक्षेम पूछी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें