फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून से मां को मिलने गांव आ रहे फौजी सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊखीमठ। ऊखीमठ-मनसूना-रांसी मोटर मार्ग पर एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चाचा और भतीजे की मौत हो गई। पुलिस, प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम ने शवों को खाई से बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। घटना से गांव और क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उनियाणा गांव निवासी और 6-गढ़वाल में हवलदार पद पर तैनात दिलबर सिंह पंवार (43) पुत्र जगत सिंह पंवार रायवाला (देहरादून) से अपने घर वृद्ध मां से मिलने आ रहे थे। शाम 6.30 बजे वह गांव के बाजार में पहुंचे। यहां उन्हें उनका चचेरा भतीजा सौरव (17) पुत्र महावीर सिंह पंवार मिला। वह भी उनके साथ कार में सवार हो गया। दोनों लोग गांव के लिए रवाना हो गए। वे गांव के करीब भौंका बिठा के पास पहुंचे ही थे कि कार अनियंत्रित होकर सीधे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चाचा-भतीजे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष होशियार सिंह पंखोली मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे। देर रात करीब साढ़े दस बजे शवों को खाई से निकालकर सड़क पर लाया गया।
शुक्रवार को जिला चिकित्सालय में शवों का पोस्टमार्टम किया गया। दोपहर बाद शवों को लेकर परिजन गांव के लिए रवाना हो गए थे। बांसवाड़ा में गौरीकुंड हाईवे बंद होने शवों को मयाली-गुप्तकाशी से गांव पहुंचाया गया। शनिवार को पैतृक घाट पर मृतकों की अंत्येष्टि की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें