फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब मकान को खतरा है, सड़क का पुश्ता बनवा दीजिए बड़ी कृपा होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। ऑल वेदर रोड के तहत भूमि का अधिग्रहण तो कर लिया गया, लेकिन अभी तक मुआवजे के नाम पर एक ढेला नहीं मिला। मुआवजा कब मिलेगा सरकार? सोमवार को डीएम के जनता दरबार में नाल गांव के शिव लाल मुआवजे की फरियाद लेकर पहुंचे। हालांकि डीएम ने उन्हें मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पुराने विकास भवन में आयोजित जनता दरबार में सड़क, बिजली, पानी, मुआवजा, आपदा से जुड़े मुद्दे छाए रहे। इस दौरान 60 शिकायतें दर्ज की गई, जिसमें से 40 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जनता दरबार में पहली शिकायत ग्राम पंचायत रौठिया के ग्राम प्रधान बलवीर सिंह सिंधवाल लेकर पहुंचे। उन्होंने अपने गांव की पौरी-पिपली पेयजल योजना का पुनर्गठन नहीं होने की बात कही। बताया कि पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण दूरस्थ प्राकृतिक स्रोत से अपनी जरूरतें पूरी कर रहे हैं। जबकि नाल गांव के शिव लाल ने मुआवजे नहीं मिलने की शिकायत की। शिव लाल ने बताया कि ऑल वेदर रोड में उनकी भूमि को भी अधिग्रहित किया गया है, लेकिन अभी तक उन्हें मुआवजा नहीं मिल सका। इसके अलावा कन्या जूनियर हाईस्कूल चोपड़ा की प्रधानाध्यापिका ने स्कूल में विद्युत संयोजन उपलब्ध कराने की मांग की। गुप्तकाशी के वचन सिंह पंवार ने बिजली बिलों में अनियमितता की शिकायत की। समस्याएं सुनने के बाद डीएम ने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने पिछले सप्ताह दर्ज शिकायतों की भी समीक्षा की। इस मौके पर डीएफओ, सीएमओ, परियोजना अर्थशास्त्री, सीओ सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें