फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग में सेना के 20 जवानों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में 10-जेएकेएलाई (10-जम्मू एंड कश्मीर लाइट इनफेंट्री) के 20 जवानों ने रक्तदान किया। इस मौके पर बुजुर्गों की स्वास्थ्य देखभाल के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत जरूरतमंद बुजुर्गों को जरूरी उपकरण भी बांटे गए।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सरोज नैथानी ने कहा कि रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य यात्रा को ध्यान में रखते हुए ब्लड बैंक में रक्त उपलब्ध कराना है। शिविर में सेना के 20 जवानों ने एक-एक यूनिट रक्तदान किया। विभाग की ओर से बुजुर्गों को 25 छड़ी, बैशाखी आदि सामान दिया गया। स्वास्थ्य उपकेंद्रों के लिए 5 इनफ्रारेड लैंप व 5 शोल्डर व्हील वितरित किए गए। इस मौके पर डा. एसके झा, डा. डीपी सेमवाल, कर्नल डा. विजय आर, डा. डीएस रावत और डा. नीतू तोमर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें