फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने डीएम, एसपी पैदल केदारनाथ रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने 76 किमी लंबे रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड और कार्यदायी संस्था को यात्रा से पूर्व रात 10 से सुबह 6 बजे तक कटिंग कार्य करने और शेष समय मलबा व बोल्डर सफाई के निर्देश दिए। कहा कि यात्रा कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, सीधे संबंधित अधिकारी का निलंबन किया जाएगा। डीएम दोपहर को एसपी पीएन मीणा और अन्य अधिकारियों के साथ पैदल मार्ग से केदारनाथ रवाना हो गए।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम ने गौरीकुंड तक हाईवे का जायजा लिया। उन्होंने 27 अप्रैल तक हाईवे को गड्डा मुक्त करने के निर्देश दिए। डीएम ने पर्यटन विभाग को गुप्तकाशी में जीएमवीएन के गेस्ट हाउस का साइन बोर्ड बदलने, डीडीएमएए (लोनिवि) को सीतापुर बाईपास का कार्य 26 अप्रैल तक पूरा करने और पार्किंग में एकत्रित मलबे को हटाकर समतलीकरण करने, शौचालयों में पानी की आपूर्ति सुचारु करने आदि के निर्देश दिए। डीएम ने गौरीकुंड में तप्तकुंड के समीप चेंजिंग रूम व शौचालय बनाने को कहा। सुलभ इंटरनेशनल को गर्मकुंड के चारों तरफ झाड़ी कटान कर समतलीकरण करते हुए साफ-सफाई और यहां नियमित सफाई और गंदगी के उचित निस्तारण को कहा, जिससे मंदाकिनी नदी दूषित न हो। इस मौके मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. रमेश सिंह, एसीएमओ डा. ओपी आर्य, सीओ अभय कुमार, एनएच के ईई प्रवीन कुमार, पर्यटन अधिकारी पीके गौतम सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें