फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदारों ने निविदा खोलने की प्रक्रिया में नहीं लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ऊखीमठ। ई-टेंडरिंग के विरोध में राजकीय ठेकेदार महासंघ ने राजकीय निविदाओं का बहिष्कार किया। कहा कि जब तक उनकी मांगों का निराकरण नहीं होता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

प्रांतीय महासंघ के आह्वान पर ठेकेदारों ने जिला योजना, राज्य योजना सहित अन्य योजनाओं से संबंधित योजनाओं के लिए जारी की जा रही 18 निविदाओं का बहिष्कार किया। बुधवार को लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ डिवीजन कार्यालय में विभिन्न निर्माण कार्यो की निविदाएं खोली जानी थी। लेकिन एक भी ठेकेदार ने निविदा प्रक्रिया में भाग नहीं लिया। ठेकेदार संघ के प्रदेश संयोजक शत्रुघन सिंह नेगी व जिलाध्यक्ष आंनद सिंह नेगी ने बताया कि जब तक सरकार ई-टेंडरिंग खत्म नहीं करती, आंदोलन जारी रहेगा। बड़े ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने और छोटे स्थानीय ठेकेदारों को बेरोजगार करने के लिए सरकार की यह रणनीति कारगर नहीं होने दिया जाएगा। सरकार छोटे ठेकेदारों को बेरोजगार करने पर तुली है। कहा कि ठेकेदारों को तीन वर्ष पूर्व कराए गए कार्यो का भुगतान भी नहीं किया गया है। इस मौके पर कुलदीप कंडारी, नरेंद्र पंवार, जय सिंह चौहान, कुंवर सिंह समेत अन्य ठेकेदार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें