फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता दरबार में छह शिकायतों का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। यहां आयोजित जनता दरबार में 10 शिकायतों में से छह का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को 15 दिन का वक्त दिया गया है।
पुराने विकास भवन में आयोजित जनता दरबार में दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल के समक्ष अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। खांकरा के ग्रामीणों ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन निर्माण के लिए अधिग्रहीत भूमि में कुछ काश्तकारों का नाम अंकित नहीं है और उन्हें अभी तक नोटिस भी नहीं मिले हैं, जबकि योजना के लिए अधिग्रहण की जाने वाली भूमि उनके पूर्वजों के नाम दर्ज है। इस संबंध में डीएम ने एडीएम को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांडा धनपुर के ग्रामीणों ने जसोली-कांडा सड़क पर शेष बचे डेढ़ किमी का टेंडर निकालने व पूरी सड़क पर डामर बिछाने की मांग की है।
कमेडा निवासी कुंदन लाल ने कहा कि गांव के अन्य लोगों द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है। इस पर डीएम ने तहसीलदार को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। डीएम ने शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबधित विभागीय अधिकारियों को दो सप्ताह का समय दिया है। इस मौके पर सीडीओ डीआर जोशी, प्रभारी अधिकारी देवानंद, अपर सीएमओ डॉ. ओपी आर्य समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और फरियादी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें