फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी निश्चित समय पर निस्तारित करें जन शिकायतें: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जनता दरबार में सोमवार को 52 शिकायत दर्ज हुई। डीएम ने अधिकारियों को जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए निश्चित समय में निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनता दरबार में नारी गांव निवासी बीएस सजवाण ने ग्राम पंचायत के अंतर्गत मनरेगा के तहत किए गए कार्यों की जांच की मांग की। सेमी गांव निवासी मदन सिंह रावत ने नेशनल हाईवे रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड की बदहाली के बारे में बताते हुए कहा कि उचित रख-रखाव नहीं करने से मार्ग पर गड्ढे पड़े हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना है। जिला पंचायत सदस्य आशा डिमरी ने ग्राम पंचायत पपडासू गांव की पेयजल किल्लत के बारे में डीएम को अवगत कराया। वहीं सुमेरपुर निवासी बबीता ने परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसे अंत्योदय योजना से जोड़ने की गुहार लगाई। ग्रामीण लक्ष्मी देवी ने इंदिरा आवास योजना में चयन के बाद भी आवास नहीं मिलने की शिकायत की। इस मौके पर डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया जनता दरबार में दर्ज शिकायतों पर निश्चित समय में कार्रवाई करें। इस मौके पर सीडीओ डीआर जोशी, डीएफओ राजीव धीमान, सीएमओ डा. सरोज नैथानी, डिप्टी कलेक्टर देवानंद, एसडीएम सदर मुक्ता मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रमेश चंद्र नितवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें