फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ की भव्यता व सुरक्षा के लिए केंद्र व राज्य गंभीर : राजनाथ सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केदारनाथ धाम की भव्यता और सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार हरसंभव मदद करेगी। धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री रविवार को जोशीमठ से पूर्वाह्न 11 बजे केदारनाथ पहुंचे। उन्होंने बाबा केदार के दरबार में मत्था टेका और करीब 40 मिनट तक भगवान आशुतोष का लघु रुद्राभिषेक कर स्तुति की। मंदिर की परिक्रमा करने के बाद उन्होंने जिलाधिकारी से केदारनाथ में जून 2013 की आपदा और उसके बाद से हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी ली। डीएम ने बताया कि चोराबाड़ी ताल के फूटने के कारण धाम में व्यापक तबाही हुई थी। गृहमंत्री ने कहा कि पुनर्निर्माण के जो भी कार्य धाम में हो रहे हैं, उनका समय-समय पर निरीक्षण किया जाए। गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने तीर्थ पुरोहित समाज और यात्रियों से बातचीत की और धाम में ड्यूटी दे रहे अधिकारियों व कर्मचारियों की व्यवस्थाओं को लेकर पीठ भी थपथपाई। धाम में करीब सवा घंटे के प्रवास के बाद दोपहर 12.17 बजे गृहमंत्री देहरादून के लिए रवाना हो गए। इससे पूर्व केदारनाथ में वीआईपी हेलीपैड पर जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने गृहमंत्री का स्वागत किया। मंदिर समिति के पदाधिकारियों व वयोवृद्ध तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा, एसडीएम गोपाल सिंह चौहान, प्रभारी अधिकारी देवानंद सहित अन्य अधिकारी व तीर्थ पुरोहित मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें