फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ समेत जनपद में सैकडों ने किया योग

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ समेत रुद्रप्रयाग जनपद में विश्व योग दिवस पर सैकड़ों लोगों ने योगाभ्यास किया। इस मौके पर स्वस्थ शरीर के लिए योग को जरूरी बताया गया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में गुलाबराय मैदान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित विशेष शिविर में विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी ने कहा कि जीवन में जितनी सुविधाएं बढ़ रही है, रोग भी उतने ही बढ़ रहे है। इसलिए इस भाग दौड़ भरे जीवन में मन की शांति, रोगों व दवाओं से छुटकारा पाने के लिए सभी लोग योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाये। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में योग की परंपरा प्राचीन काल से रही है। पूरे विश्व में भारत आदिकाल से ही योग गुरू रहा है। इस मौके पर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के प्रभारी कृपाल सिंह पंवार ने शीर्षाशन, भुजंगासन, चंद्रासुन, पवनमुक्त आसन समेत अन्य योगिक मुद्राएं करवाई। शिविर में डीएम द्वारा आठ लोगों को कौशल विकास प्रमाण पत्र भी वितरित किए। उधर केदारनाथ में पतंजलि योग समिति के राजेंद्र सिंह नेगी व अन्य के दिशा-निर्देशन में एसडीआरएफ, पुलिस के अलावा अन्य कर्मचारियों द्वारा भी योगाभ्यास किया गया। इसके अलावा अगस्त्यमुनि, चंद्रापुरी, बसुकेदार, नारायणकोटी के अलावा ऊषा सोशिएल हैल्प एंड हेरिटेज ऊखीमठ राइंका ऊखीमठ के खेल मैदान में योग दिवस मनाया गया। मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिंक्वाण, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, एसपी अजय सिंह, एडीएम अरविंद सिंह, आयुर्वेदिक अधिकारी डा. राजीव वर्मा, सीएमओ डा. एसके झा, मीना राणा, अभिनव शाह, ऊषा फांडेशन के अध्यक्ष विजेंद्र नेगी, संस्थापक दीपक नेगी, योग प्रशिक्षक बबीता भट्ट, ईश्वर लिंग व कुलदीप तोमर, मान सिंह रावत समेत भारी संख्या में स्थानीय लोग महिलाएं, पुरुष व बच्चे मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें