फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक डे रन की टी शर्ट हुई लांच

विज्ञापन
विज्ञापन
ओलंपिक-डे की तैयारियों को लेकर उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के कार्यालय रुद्रपुर में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें ओलंपिक-डे रन के रूट पर चर्चा की गई। तय किया गया कि जिला प्रशासन से विचार विमर्श बाद रूट फाइनल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


उत्तराखंड ओलंपिक के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने बताया कि 23 जून को विश्व ओलंपिक दिवस का आयोजन धूमधाम से किया जाता है। ओलंपिक दिवस के अवसर पर होने वाली यह दौड़ सिंबॉलिक होगी। इस दौड़ में किसी भी आयु वर्ग का कोई भी व्यक्ति प्रतिभाग कर सकता है। बैठक के बाद ओलंपिक-डे रन की टी-शर्ट लांच की गई। वहां ओलंपिक एसोसिएशन उत्तराखंड के महासचिव डॉ. डीके सिंह, कौशल किशोर सिंह, बसंत तिवारी, आशा राणा, गुरप्रीत, अरविंद प्रकाश दूबे, हीरालाल सागर, सुरेश कुमार, मृत्युंजय कुमार, दिनेश कुमार, चंद्र प्रकाश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें