फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ कार्तिक स्वामी अनुष्ठान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। क्रौंच पर्वत पर स्थित भगवान कार्तिक स्वामी मंदिर में चल रहे 11 दिवसीय शिव महापुराण अंतिम दिन ग्रामीणों ने हवन कुंड में 51 हजार आहुतियां डाली। साथ ही भगवान से संपूर्ण विश्व के कल्याण की कामना की गई।
विज्ञापन

तल्लानागपुर क्षेत्र के क्रौंच पर्वत पर स्थित उत्तर भारत के एकमात्र कार्तिक स्वामी मंदिर में 11वें दिन भगवान कार्तिक स्वामी की विशेष पूजा अर्चना संपादित की गई। पूजा अर्चना के पश्चात हवन कुंड में आहुतियां डालने का सिलसिला शुरू हुआ। इस मौके पर भारी संख्या में मौजूद ग्रामीणों व भक्तों ने हवन कुंड में 51 हजार आहुतियां डालकर मनौतियां मांगी। मौके पर विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची कीर्तन मंडलियों ने कीर्तन-भजनों की प्रस्तुतियों से पूरा स्कंद क्षेत्र भक्तिमय हो गया। अनुष्ठान में पहुंचे केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने मंदिर में धर्मशाला निर्माण के लिए विधायक निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। मंदिर समिति के अध्यक्ष शत्रुघन नेगी व प्रबंधक पूरण सिंह नेगी ने दस दिनों तक चले अनुष्ठान में पहुंचे भक्तों का धन्यवाद ज्ञापित किया। मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष चमोली लखपत बुटोला समेत भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। उधर दूसरी ओर अगस्त्यमुनि क्षेत्र के अमोठा सौड़ी के क्षेत्रपाल मंदिर में आयाजित तीन दिवसीय महाविद्यापाठ व यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में ग्रामीणों ने शिरकत की। आयोजन समिति के कुलदीप सजवाण का कहना है कि विश्व कल्याण व ग्रह शांति के लिए अनुष्ठान का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें