रुद्रपुर में सिडकुल में एसी बनाने वाली लील इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड कंपनी में तीन माह से उत्पादन ठप होने से कर्मचारी वेतन के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया।
सोमवार को सिडकुल के सेक्टर नं-2 में स्थित कंपनी के कर्मचारियों ने गेट पर प्रदर्शन कर कहा कि कंपनी में 120 स्थायी कर्मचारी हैं। प्रबंधक ने कर्मचारियों को बिना बताए उत्पादन बंद कर दिया। प्रबंधन की मंशा उत्पादन बंद के बहाने कंपनी को बंद करने की थी। उन्होंने तीन माह पहले उपश्रमायुक्त कार्यालय में कंपनी प्रबंधन के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की थी। इधर, असिस्टेंट एचआर ग्रीजेश जोशी ने कहा कि एचआर हेड को फोन करने पर भी सही सूचना नहीं मिलती है। कंपनी में ऐसे भी कई कर्मचारी हैं जो लगातार दस सालों से काम कर रहे हैं। वहां राहुल कुमार, बसंत पांडे, दीपक तिवारी, सुरेश सिंह, मोहित, राजेंद्र, राकेश पांडे, कृष्णा रावत, अशोक शर्मा, अरुण, मुकेश कुमार, गौतम सिंह, राजू सिंह आदि थे।