फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनकी युवक की फेसबुक पोस्ट से मच रहा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर में एक युवक ने शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय और रुद्रपुर निगम के पार्षद से जान का खतरा बताते हुए फेसबुक पर पोस्ट अपलोड कर दी। पोस्ट लिखने वाला निगम चुनाव में पार्षद का समर्थक था। पार्षद ने ट्रांजिट कैंप थाने में युवक के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने जांच की तो युवक के नशेड़ी और सनकी होने की पुष्टि हुुई।
विज्ञापन

वार्ड नंबर एक निवासी शिवेंद्र कौटिल्य ने शनिवार को फेसबुक पर शिक्षा मंत्री पांडेय और वार्ड नंबर एक के पार्षद सुरेश गौरी से जान का खतरा बताया था। शिवेंद्र ने पोस्ट के जरिए मुख्यमंत्री से उनकी जान बचाने की गुहार लगाई थी। उसने खुद के रुड़की में होने की बात लिखी थी। शिवेंद्र ने जान के खतरे की कई और पोस्ट भी शेयर की थीं। जैसे ही इसकी जानकारी पार्षद सुरेश गौरी को लगी तो उन्होंने इसकी शिकायत ट्रांजिट कैंप पुलिस से की। थानाध्यक्ष जीबी जोशी ने बताया कि शिवेंद्र को जब फोन किया गया तो उसने रिसीव नहीं किया। इसके बाद फुलसुंगा में रहने वाली उसकी बहन ने शिवेंद्र से बात की। उसकी बहन ने बताया कि शिवेंद्र नशे का आदी होने के साथ ही सनकी प्रवृत्ति का है। वह तीन-चार दिन पहले घर से कार लेकर निकला था। उसको रुड़की से लाने के लिए परिजन रवाना हो गए हैं। शिवेंद्र ने पोस्ट क्यों लिखी है, यह जांच का विषय है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें