लालपुर। क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला ने ग्राम शिमला पिस्तौर में एनएच-74 से समदपुरी नहर के साथ बने 500 मीटर सीसी मार्ग का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि राज्य योजना के तहत 40 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क से ग्रामीणों और किसानों को काफी लाभ होगा।
कहा कि लोगों का जनाधार खो चुके कुछ नेता किच्छा में आना चाहते हैं। वहां पर मंडल अध्यक्ष विपिन जल्होत्रा, ग्राम प्रधान शिमला पिस्तौर संजय छाबड़ा, फारूख अहमद, सूरज गंभीर, अनिल जल्होत्रा, शिव कुमार, डिंपल बांगा, राजेंद्र छाबड़ा, जीवन ठाकुर, मनोज यादव आदि थे ।