रुद्रप्रयाग। एनएचएम में तैनात कर्मियों की छह सूत्री मांगों का निराकरण न होने नाराज कर्मचारी कार्यबहिष्कार पर रहे। कहा कि सरकार द्वारा एनएचएम कर्मियों की मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से रोष व्याप्त है।
बुधवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन के बैनर तले सभी कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर एनएचएम कार्यालय में धरने पर दिया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में वर्ष 2005 से अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे है, लेकिन सरकार द्वारा एनएचएम कर्मियों के हित में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। पूर्व में संघ द्वारा कई बार सरकार को मांग पत्र प्रेषित किए जा चुके है, लेकिन कर्मचारी हित में कोई सकारात्मक कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। उन्होंने प्रदेश में सरकार द्वारा अनुमोदित आरओपी के अनुरूप मानदेय लागू करने, एनएचएम को सरकार द्वारा आउटसोर्सिंग के माध्मय से संचालित न करते, प्रदेश के एनएचएम कर्मियों के हरियाणा सरकार की तर्ज पर एचआर पालिसी लागू करने आदि की मांग की। उन्होंने विधायक भरत सिंह चौधरी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष कनिष्ठ काला, सचिव डा. मनवर सिंह रावत समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे।