फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के बयान पर विफरे कांग्रेसी, फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घनसाली/रुद्रप्रयाग (टिहरी)। कांग्रेस की चेयरपर्सन सोनिया गांधी पर टिप्पणी करने से आक्रोशित युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं प्रधानमंत्री का पुतला फूंककर विरोध दर्ज किया। पार्टी कार्यकर्ता सोमवार को यहां बैरियल चौक पर एकत्रित हुए। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। कहा गत दिनों राजस्थान चुनावी सभा के दौरान प्रधानमंत्री ने कांग्रेस की चेयरपर्सन सोनिया गांधी को कांग्रेस की विधवा कहकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। पुतला फूंकने वालों में युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरूणोदय सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह रावत, आशीष राणा, दयाल ङ्क्षसह रावत, आशुतोष, हेमंत पोखरियाल, रवि लाल, अजय कुमार व लक्ष्मण आर्य शामिल रहे।
विज्ञापन

वहीं रुद्रप्रयाग में भी कांग्रेसियों ने हनुमान चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोदी प्रधानमंत्री पद की गरिमा को भूल गए हैं और जो मन में आए वह कह रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से सार्वजनिक रूप से सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी से माफी मांगने की मांग की। पुतला फूंकने वालों में नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिंक्वाण, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र झिंक्वाण, युवा कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सिंह, कुशाल सिंह रावत, पंकज भारती, शैलेंद्र भारती, बंटी जगवाण, पंकज गोस्वामी, सलमा, विक्रांत, मनोज, नरेंद्र रावत और शमशेर मल्ल समेत कई कांग्रेसी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें