फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. नूतन गैरोला को मिला महाकवि कालिदास सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। कालीमठ घाटी के कविल्ठा गांव में आयोजित तीन दिवसीय महाकवि कालीदास समारोह में डॉ. नूतन गैरोला को इस वर्ष का कालीदास सम्मान दिया गया। समारोह के समापन पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

बुधवार को समारोह के आखिरी दिन बतौर मुख्य अतिथि ऊखीमठ तहसील के तहसीलदार जयवीर बधाणी ने कहा कि इस धरा से महाकवि कालीदास का संबंध होना हम सबके लिए गौरव की बात है। उन्होंने अपने काव्य ग्रंथों में मंदाकिनी नदी, घाटी, पर्वत श्रृंखलाओं व स्थानीय परंपराओं का मेघदूत में वर्णन किया है। उन्होंने कालीमठ मंदिर में भी मां काली की तपस्या की थी। प्रो. आशुतोष गुप्त ने कहा कि संस्कृति विभाग के सहयोग से हो रहा यह आयोजन हमें अपनी लोक संस्कृति, सभ्यता और साहित्य से जोड़ता है। इस मौके पर संस्कृत विद्वानों ने काव्य पाठ करते हुए शोध पत्रों का वाचन भी किया। समिति के महामंत्री सुरेशा नंद गौड़ ने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों व संसाधनों के अभाव के बावजूद आयोजन निरंतर किया जा रहा है। समारोह में साहित्य प्रेमी डा. नूतन गैरोला को वर्ष 2018 का महाकवि कालीदास सम्मान दिया गया। वहीं, स्मृति सम्मान से डा. आशुतोष गुप्त को नवाजा गया। इस मौके पर स्थानीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिंदी, संस्कृत और गढ़वाली में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मौके पर समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने अतिथियों और जनता का आभार व्यक्त किया। समारोह में आचार्य देवानंद बहुगुणा, डा. एमएम गैरोरा, ब्लाक प्रमुख एसएल शाह, कृष्णानंद मैठाणी समेत भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें