रुद्रप्रयाग। नगर पंचायत अगस्त्यमुनि में अध्यक्ष पद पर निर्वाचित निर्दलीय अरुणा बेंजवाल जीत की घोषणा होते ही फफक-फफक कर रो पड़ी। खेल मैदान में समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने नगरवासियों से मिले समर्थन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह प्रत्येक मतदाता व समर्थक की जीत है। सबको साथ लेकर अगस्त्यमुनि को विकास की धारा में शामिल करना मेरी प्राथमिकता होगी।