रुद्रप्रयाग। फाटा के समीप डोलिया मंदिर में रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन के कारण 12 घंटे बंद रहा। हाईवे पर पूर्वाह्न 11 बजे यातायात बहाल हो सका। जबकि जिले में 6 संपर्क मोटर मार्ग अभी भी बंद हैं।
बीते बुधवार रात्रि को केदारघाटी में हुई तेज बारिश से डोलिया मंदिर में रात 11 बजे भारी मलबा आने से हाईवे अवरुद्ध हो गया था। समस्या के चलते तड़के से हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। एनएच द्वारा जेसीबी से मलबा साफ कर शुक्रवार सुबह 11 बजे यातायात बहाल किया। इधर, जनपद में जाबरी-जयकंडी, छेनागाड़-बक्सीर, लमगौंडी-देवलीभणिग्राम, कोटी-बड़मा-धरियांज, बाड़व मल्ला-कांदी सहित 6 संपर्क मोटर मार्ग भी बंद हैं।