फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से ओरिंग के ग्रामीण सड़क के लिए भूख हड़ताल पर..

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। शासन से स्वीकृति के दो वर्ष बाद भी 2 किमी कुसुमगाड़-ओरिंग मोटर मार्ग का निर्माण नहीं होने से ओरिंग सहित तीन राजस्व गांवों के ग्रामीणों ने मंगलवार से भूख हड़ताल का निर्णय लिया है। इधर, मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का क्रमिक अनशन सातवें दिन भी जारी रहा। उन्होंने शासन, प्रशासन पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए रोष जताया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत ओरिंग के पंचायत भवन में जारी क्रमिक धरना में बैठे ग्रामीणों का कहना था, कि वर्ष 2016 में कुसुमगाड़ से ओरिंग के लिए 2 किमी हल्का मोटर मार्ग स्वीकृत किया गया था। लोनिवि द्वारा सर्वे भी किया गया, लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। मार्ग नहीं बनने से ओरिंग, कुंड, पलसारी, इजरु, बड़ियारी आदि गांवों के ग्रामीण रोजमर्रा के सामान सहित नवजात शिशुओं व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण से लेकर बुखार की दवा के लिए ग्रामीणों को 6 किमी दूर भीरी की दौड़ लगा रहे हैं। क्रमिक धरना देने वालों सामाजिक कार्यकर्ता नारायण सिंह नेगी, पूर्व प्रधान वीरभद्र कंडारी, गजे सिंह, गीता देवी, पुष्पा देवी, संगीता देवी, रजपाल सिंह आदि ग्रामीण मौजूद थे। इधर, लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ के ईई मनोज दास ने बताया कि प्रथम चरण की स्वीकृति के बाद मार्ग के निर्माण के लिए सर्वेक्षण कर डीपीआर बनाकर शासन को को भेज दी गई है। स्वीकृति मिलने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें