फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठता सूची जारी करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मेसिस्ट एसोसिएशन ने 1988 के बाद नियुक्त आयुर्वेदिक फार्मेसिस्टों की वरिष्ठता सूची जारी करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष एसएस राणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बीते तीन वर्षों से आयुर्वेदिक फार्मेसिस्टों ने जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी द्वारा उनके ऋण संबंधी, उपार्जित अवकाश आदि प्रकरणों में समय से हस्ताक्षर नहीं करने पर रोष जताया। कहा कि कई फार्मेसिस्टों को आवास भत्ता भी कम मिल रहा है। साथ ही सीसीएल की ऋण सीमा 10 से 15 लाख की जाए। उन्होंने बीते तीन वर्षों से लंबित बिलों का भुगतान करने की मांग भी की। बैठक में रजत कुमार, राजेदं सिंह शाह, एमडी थपलियाल, कप्तान सिंह भंडारी, किशोर कुमार, रश्मि नेगी, नीरज गौड़, अमित दरमोड़ा आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें