फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा प्रभावति गणतंत्र दिवस पर एनएच पर करेंगे ध्वजारोण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। चंद्रापुरी में मंदाकिनी नदी पर आपदा में बहे झूला पुल के स्थान पर स्थायी पुल का निर्माण नहीं होने से नाराज ग्रामीणों का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने चेतावनी दी है कि वे गणतंत्र दिवस पर गौरीकुंड हाईवे के मध्य में ध्वजारोहण करेंगे।
विज्ञापन

चंद्रापुरी बाजार में ग्राम प्रधान सुलोचना देवी सहित क्रमिक अनशन पर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि आपदा के साढ़े चार वर्ष बाद भी पुल निर्माण नहीं हो पाया है। कहा कि 25 जनवरी तक पुल निर्माण को लेकर कार्रवाई नहीं होने पर वे गणतंत्र दिवस पर रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड के बीचोंबीच ध्वजारोहण कर चक्काजाम किया जाएगा। इधर, बुधवार को धरना स्थल पर पहुंचे लोनिवि के सहायक अभियंता अंदीप राणा व अवर अभियंता अंकित सुदंरियाल ने आंदोलनकारियों से वार्ता की। कहा कि हरहाल में 18 जनवरी से पुल निर्माण शुरू करते हुए दो माह में पूरा कर दिया जाएगा। आंदोलनकारियों ने दो टूक शब्दों में कहा कि पुल बनकर तैयार होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने अब तक हुए कार्यों की जांच की मांग भी की। इस मौके पर गोपाल दत्त जोशी, ग्राम प्रधान सुलोचना देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य फूलदेयी देवी, विश्वनाथ, दर्शन सिंह बिष्ट, शत्रुघभन सिंह नेगी, दिगंबर नेगी, माया देवी, शांति देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। दूसरी ओर विजयनगर झूला पुल निर्माण को लेकर भी व्यापार संघ व ग्रामीणों ने भी आंदोलन शुरू कर दिया है। बुधवार को पहले दिन नरेंद्र सिंह रावत, गबरू लाल, गोविंद, रामलाल व अनिल कोठियाल क्रमिक अनशन पर बैठे। समर्थन में जिला पंचायत सदस्य सुलोचना देवी, व्यापार संघ अध्यक्ष मोहन रौतेला, अनिल कोठियाल, रमेशचंद्र बेंजवाल व विजय मलासी धरने पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें