फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरसैंण राजधानी के समर्थन में मयाली में निकाला मशाल जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जखोली। राज्य आंदोलनकारियों के नेतृत्व में व्यापार संघ व छात्र-छात्राओं ने गैरसैंण को उत्तराखंड की स्थायी राजधानी बनाने की मांग करते हुए मयाली बाजार में मशाल जुलूस निकाला। इस मौके पर प्रदेश सरकार पर गैरसैंण को लेकर दोगली राजनीति करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

राज्य आंदोलनकारी हयात सिंह राणा के नेतृत्व में आयोजित मशाल जुलूस में व्यापार संघ, ग्रामीण, जनप्रतिनिधि व युवा शामिल हुए। राणा ने कहा कि राज्य निर्माण के 17 वर्षो में भी स्थायी राजधानी को लेकर निर्णय नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। बीते पांच वर्षों में कांग्रेस व भाजपा जनभावनाओं को छलने के नाम पर गैरसैंण में विस सत्र आयोजित कर सरकारी धन को ठिकाने लगा रहे हैं। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष डा. हर्षवर्धन नैथानी सहित अन्य कई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें