फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्गो के आपस में लिंक करने 80 गांवों को मिलेगा यातायात का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। कोटी बैंड-थाती बड़मा (घंडियाल मंदिर) निर्माणाधीन मोटर मार्ग को मयाली-गुप्तकाशी मार्ग से जोड़ने की मांग फिर जोर पकड़ने लगी है। इन मार्गों के आपस में जुड़ने से जखोली क्षेत्र के 80 से अधिक गांवों को लाभ मिलने के साथ ही अगस्त्यमुनि और रुद्रप्रयाग की दूरी भी कम हो जाएगी।
विज्ञापन

विकासखंड जखोली के बड़मा, सिलगढ, बांगर व फुटगढ पट्टी के 80 से अधिक गांवों को यातायात सुविधा के लिए विजयनगर-तैला मार्ग को कोटी बैंड से थाती-बड़मा (घंडियाल मंदिर) संपर्क मार्ग से जोड़ा गया है। अगर सड़क का दो किमी विस्तार कर मयाली-गुप्तकाशी मार्ग से लिंक किया जाए तो केदारघाटी व जखोली ब्लाक का सीधा संपर्क हो जाएगा। वर्षों से उठ रही इस मांग पर शासन, प्रशासन और लोनिवि कार्रवाई नहीं कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इन मार्गों को लिंक करने से सिद्धसौड़ से विजयनगर की दूरी मात्र 18 किमी रह जाएगी, जो वर्तमान में 28 किमी है। साथ ही कोटी बैंड-थाती-बड़मा मार्ग को सूर्याप्रयाग-मुसाढुंग मार्ग से भी जोड़ा जाए, जिससे रुद्रप्रयाग की दूरी 18 किमी कम हो जाएगी। सबसे खास बात यह है कि सड़कों के आपस में जुड़ने से आवाजाही के विकल्प अधिक होने के साथ किसी भी आपदा के दौरान रेस्क्यू में परेशानी नहीं होगी। सामाजिक कार्यकर्ता कालीचरण सिंह रावत, दरम्यान सिंह, दीपक रावत, वीर सिंह आदि का कहना है कि जखोली क्षेत्र के संपर्क मार्गों को लिंक करने के लिए कई बार सर्वे किए जा चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो पाई है। इधर, लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता इंद्रजीत बोस ने बताया कि सड़कों को आपस में लिंक करने के लिए किसी जनप्रतिनिधि का प्रस्ताव हमारे पास नहीं आया है। अगर, भविष्य में ऐसा कोई प्रस्ताव मिला तो जरूरी अमल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें