फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूल के कक्षा पांच के बच्चे प्रारंभिक गणित के सवाल नहीं कर पाए हल

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। डीएम ने जिला मुख्यालय के दो प्राइवेट स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल में न तो बच्चों के लिए शौचालय की व्यवस्था थी और न सुरक्षा के इंतजाम। साथ ही बच्चे पढ़ाई में भी कमजोर पाए गए। डीएम ने स्कूलों का भ्रमण कर प्रधानाचार्य और डीईओ माध्यमिक को जरूरी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने मुख्यालय रुद्रप्रयाग में संचालित प्राइवेट स्कूल ख्रिस्ट ज्योति और अनूप नेगी मेमोरियल स्कूल का औचक निरीक्षक किया। दोनों स्कूलों में कक्षा 5 व 8वीं के छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रम के अनुसार गणित व विज्ञान के सवाल पूछे, लेकिन कहीं भी अपेक्षित उत्तर नहीं मिल पाए। डीएम ने प्रधानाचार्य को शिक्षा स्तर में सुधार के निर्देश दिए। दोनों स्कूलों में छात्र संख्या क्रमश: 575 व 540 है, लेकिन बालक/बालिकाओं के लिए मानकानुसार शौचालय नहीं हैं। स्कूलों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं और कार्मिकों के प्रोफाइल भी सूचना पट्ट पर अंकित नहीं मिली। वहीं, सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम नहीं थे। डीएम ने स्कूल प्रबंधन को शिक्षक, कर्मचारियों के साथ बस चालक व परिचालक का पुलिस सत्यापन कराने के निर्देेश दिए। इस मौके पर डीईओ माध्यमिक एलएस दानू भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें