फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं हिमालय की गोद में भटका हुआ इंसान हूं : पीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वे हिमालय की गोद में भटके हुए इंसान हैं। गरुड़चट्टी में उन्होंने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष बिताए हैं। वे इस मिट़्टी में रम-रमा गया थे। इस पवित्र क्षेत्र से हमेशा नई ऊर्जा मिलती है।
विज्ञापन

शुक्रवार को धाम पहुंचे प्रधानमंत्री ने कहा कि बाबा केदार के आशीर्वाद से ही वे आज सवा सौ करोड़ देशवासियों की सेवा कर रहे हैं। इस क्षेत्र से आत्मा से परमात्मा वाला रिश्ता है। अस्सी के दशक में गरुड़चट्टी में बिताए दिनों को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि तब, बाबा को यह मंजूर नहीं था कि मैं अपना जीवन यहां व्यतीत करूं। बाबा ने तय कर रखा था कि मैं सवा सौ करोड़ लोगों की सेवा करूं। जनसेवा ही प्रभु सेवा है। देशवासियों, बदरी-विशाल, मंदाकिनी, सरस्वती और गंगा मां की सेवा ही मेरे लिए पुण्य है। कहा, इस क्षेत्र में आने पर मुझे हमेशा नई ऊर्जा मिलती है, जिससे मैं देश की सेवा कर पा रहा हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्ण शक्ति और दृढ़ संकल्प के साथ मैं इस क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करूंगा। डेढ़, दो माह में पुन: आने की कोशिश करूंगा। केदारनाथ के विकास के लिए वे राज्य सरकार को भी कुछ सुझाव देंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अस्सी के दशक में गरुड़चट्टी के समीप एक गुफा में करीब डेढ़ माह तक साधना की थी। तब, वे नियमित बाबा केदार के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचते थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें