फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा मार्ग के बाजारों लिए सैंपल में दूध और घी के सैंपल फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। मई माह में लिए गए खाद्य पदार्थों चार सैंपल में से दो फेल हो गए है। विभाग ने संबंधित दुकानदार, सप्लायर और निर्माता कंपनी को विधिक कार्रवाई के तहत नोटिस भेज दिया है।
विज्ञापन

3 मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा के पहले सप्ताह में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अभिहित अधिकारी प्रमोद सिंह रावत के नेतृत्व में विभाग की टीम ने रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ, गुप्तकाशी, फाटा, सोनप्रयाग और केदारनाथ में चावल, आटा, दालें, खाने का तेल, नमकीन, मैगी, दूध, दही, घी, वनस्पति घी आदि के 25 सैंपल लिए थे। इन्हें जांच के लिए हल्द्वानी प्रयोगशाला भेजा गया था। अब, लैब से 4 सैंपल की रिपोर्ट विभाग को भेजी गई है, जिसमें दूध और घी के एक-एक सैंपल फेल बताए गए हैं। इन दोनों खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता काफी खराब पाई गई है। अभिहित अधिकारी रावत ने बताया कि दोनों खाद्य पदार्थ से जुड़े लोगों को नोटिस जारी कर दिया गया है। अगले एक सप्ताह में अन्य सैंपल की रिपोर्ट भी विभाग को मिल जाएगी।

25 किलो तेल और 5 किलो मसाले किए नष्ट
रुद्रप्रयाग। अभिहित अधिकारी प्रमोद सिंह रावत के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रुद्रप्रयाग सहित जनपद के अन्य बाजारों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक दुकान से एक्सपायरी डेट का 25 किलो खाने का तेल व 5 किलो मसाले मौके पर नष्ट कराए। साथ ही अन्य दुकानों में चावल, आटा, दालें, तेल, नमकीन, मसाले, खुला व पैकेज बंद पीठा, ड्राई फ्रूट्स, चिप्स सहित मिठाई आदि खाद्य पदार्थों का निरीक्षण किया। टीम द्वारा खाद्य पदार्थो के 12 सैंपल भी लिए गए। रावत ने मिठाई विक्रेताओं को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीएस चौहान सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन


>> खूब बिक रहा मिलावाटी माल
रुद्रप्रयाग। बारामास मुख्य बाजार व यात्रा मार्ग पर मिलावटी माल की खूब बिक्री हो रही है। तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, ऊखीमठ, सोनप्रयाग, गौरीकुंड व केदारनाथ यात्रा पैदल मार्ग सहित तुंगनाथ व मद्महेश्वर धाम के रास्ते के बाजारों/दुकानों में मिलावटी सामान एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री खूब बिक रही है। वहीं जिला मुख्यालय सहित अगस्त्यमुनि, जखोली और ऊखीमठ में विभागीय स्वीकृत अधिकारी/कर्मचारियों के सभी पद रिक्त पड़े होने से चेकिंग नहीं की जा रही है। सीएमओ डा. सरोज नैथानी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग में अभिहित अधिकारी व खाद्य सुरक्षा जांच अधिकारी के पदों पर तैनाती को प्रशासन के माध्यम से शासन को पत्र भेजा गया है, लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें