फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 घंटे से केदारनाथ में रुक-रुककर हो रही बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम ने बृहस्पतिवार देर रात से करवट बदली है। केदारनाथ में मेरू-सुमेरू पर्वत श्रृंखलाएं बर्फ से लकदक हो चुकी है।
विज्ञापन

बदरीनाथ, हेमकुंड और रुद्रनाथ की चोटियों पर हिमपात हुआ। इससे धामों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।
केदारनाथ में बृहस्पतिवार देर रात्रि करीब ढाई बजे से शुक्रवार देर शाम तक रुक-रुककर हल्की और मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहा। वासुकीताल और चोराबाड़ी ताल तक सीजन की पहली बर्फ गिर चुकी है। बारिश और ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। हालांकि गुप्तकाशी, मैखंडा व शेरसी से खराब मौसम के बीच धाम के लिए हेली कंपनियों की हेली सेवा पूरे दिन चलती रही।
विज्ञापन

उधर चमोली जिले में मौसम में अचानक आए परिवर्तन से मौसम ठंडा हो गया है। शुक्रवार को बदरीनाथ, हेमकुंड और रुद्रनाथ की चोटियों पर हिमपात हुआ, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश जारी रही। मौसम खराब होने से बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब क्षेत्र में दिनभर कोहरा छाया रहा। पर्यटन स्थली औली, चोपता, दुगलभिट्टा में भी शुक्रवार को दोपहर बाद से देर शाम तक बारिश रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें