फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद आदर्श ग्राम की सड़क 8 दिन से बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। सांसद आदर्श ग्राम देवलीभिणग्राम को यातायात से जोड़ने वाला अधूरा मोटर मार्ग बरसात से पिछले 8 दिनों से बंद है। इसके अलावा जिले में अन्य 14 संपर्क मोटर मार्ग भी बंद पड़े हैं, जिस कारण ग्रामीणों को ब्लाक व जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

27 जुलाई से सांसद आदर्श ग्राम को जोड़ने वाला लमगौंडी-देवलीभणिग्राम मोटर मार्ग पुस्ता ढहने से बंद है। मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन से स्थिति दयनीय बनी हुई है, लेकिन अभी तक पीएमजीएसवाई की ओर से मार्ग का सुधारीकरण नहीं किया गया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य गणेश तिवारी ने बताया कि प्रशासन व विभाग को अवगत कराने के बाद भी मार्ग को नहीं सुधारा जा रहा है। पिछले चार दिन से छेनागाड़-बक्सीर, विजयनगर-तैला, पीड़ा-पाबौ, तिमली-मरोड़ा, मयाली-गुप्तकाशी, गुप्तकाशी-कालीमठ-कोटमा, सणगू-सारी, बष्टी-हाट, एक्सटेंशन जुगासू रांसी से तलसारी, विनोवाधार-स्यूंर, घेंघडख़ाल-जवाड़ी, मोहनखाल-क्यूंजा-जलई-सुरसाल, छेनागाड़-उच्छोला, और सल्या-तुलंगा मोटर मार्ग बंद चल रहे हैं। लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता इंद्रजीत बोस ने बताया कि बंद मार्गों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें