फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी बैंक मैनेजर ने एटीएम नंबर पूछकर खाते से उड़ाए 81 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। एटीएम नंबर पूछकर खाते से ठगी के मामले थम नहीं रहे है। अब बसुकेदार तहसील के ताल-जामण में ठगी का मामला सामने आया। खुद को बैंक मैनेजर बताकर एक व्यक्ति से उसका एटीएम नंबर पूछ खाते से 81 हजार रुपये उड़ा लिए।
विज्ञापन

विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के बावजूद लोग इस तरह की ठगी का शिकार हो रहे है। जिले में पिछले 10 दिन में यह पांचवां मामला है। बसुकेदार तहसील के ताल-जामण निवासी राकेश लाल को एक अगस्त को फोन आया, जिसमें कॉलर ने खुद को एसबीआई बैंक का अधिकारी बताकर खाता लॉक होने के बात कही। कहा कि खाता चालू करने लिए एटीएम नंबर बताना होगा। पहले राकेश ने कॉल नजरंदाज की, लेकिन 15 मिनट बाद उसे फिर वहीं फोन आया तो राकेश ने एटीएम नंबर बता दिया। इसके बाद कॉल कट गई। करीब 15 मिनट बाद एक के बाद तीन, चार मैसेज राकेश के मोबाइल पर आए, जिसमें उसके खाते से किश्तों में 81 हजार रुपये निकालने की बात थी। बुधवार को वह गुप्तकाशी पहुंचा और एसबीआई शाखा प्रबंधक को पूरी स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद पीड़ित ने थाना गुप्तकाशी में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पीड़ित मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में खाते से निकाली गई धनराशि के पश्चिम बंगाल ट्रांसफर होने की जानकारी मिली है। इसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें