फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रावि बष्टी के छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लाक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बष्टी के छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अपने स्कूल की दयनीय स्थिति बताई है। उन्होंने बताया कि बारिश से भवन की छत कई जगह से टूट गई है, जिससे इसके ढहने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

सीएम को भेजे पत्र में छात्रों ने बताया कि स्कूल में पहले छात्र संख्या 90 थी, लेकिन अब यहां 61 छात्र-छात्राएं ही रह गए हैं, जो डर के साये में पढ़ने को मजबूर हैं। 5वीं की छात्रा सोनम, सुनीता, साक्षी, छात्र दिव्यांश का कहना है कि हमारे शिक्षक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को हमारे स्कूल के बारे में कई बार अवगत करा चुके हैं, लेकिन अभी तक किसी ने सुध नहीं ली है। कक्ष-कक्षाएं बरामदे में संचालित हो रही है। प्रधान सरोजनी देवी व एसएमसी अध्यक्ष सुमंत चंद ने बताया कि 90 के दशक में बना भवन जर्जर हो चुका है, जो कभी भी ढह सकता है। प्रधानाध्यापिका कमला पंवार व सहायक शिक्षक दीपक भट्ट का कहना है कि विद्यालय भवन की जो स्थिति है, उसमें इस बरसाती सीजन में कक्षाओं का संचालन संभव नहीं है। विभाग को अवगत कराया जा चुका है। इन दिनों निरंतर जर्जर छत टुकड़ों में टूट रही है, जिससे छात्र-छात्राओं को लेकर चिंता बनी रहती है। डीएम मंगेश घिल्डियाल का कहना है कि बच्चों के पत्र का संज्ञान लेते हुए राजकीय प्राथमिक विद्यालय बष्टी के मरम्मत के लिए त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें